Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

इस बार तो कलेक्टर का हाथ ही पकड़ लिया नेताजी ने, कलेक्टर ने हौले से छुड़ा लिया🤣 अपनी हरकतों के कारण अक्सर सुर्खियों में रहने वाले अम्बाह के भाजपा नेता जिनेश जैन बुधवार को मुरैना में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। नेताजी अचानक कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के बगल में पहुंचे और उनका हाथ पकड़ लिया। हालांकि कलेक्टर ने बिना कुछ कहे अपना हाथ छुड़ा लिया। इसके बाद नेताजी दूसरी तरफ खिसक लिए। बता दें कि जिनेश जैन अम्बाह की नगरपालिका अध्यक्ष अंजलि जैन के पति हैं, वे स्वयं भी पहले नपाध्यक्ष रह चुके हैं।

Morena Nagar, Morena | Aug 12, 2026

MORE NEWS

क्या अब  इंसानों के अंदर से इंसानियत पूरी तरह से खत्म हो चुकी है क्या, वीडियो वायरल, वायरल वीडियो गीत हैलो चंबल पुष्टि नहीं करता

क्या अब इंसानों के अंदर से इंसानियत पूरी तरह से खत्म हो चुकी है क्या, वीडियो वायरल, वायरल वीडियो गीत हैलो चंबल पुष्टि नहीं करता

Morena Nagar, Morena | Aug 12, 2026

29 अक्टूबर को दिल्ली में होगी विशाल गुर्जर स्वाभिमान रैली।
लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के शुभ अवसर पर 29 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली विशाल गुर्जर स्वाभिमान रैली को लेकर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी के नेतृत्व में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में रैली की तैयारियों, अधिक से अधिक समाजजनों की सहभागिता तथा कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। महासभा ने समाज के सभी लोगों से एकजुट होकर रैली को सफल बनाने का आह्वान किया है।
आयोजकों ने कहा कि यह रैली समाज की एकता, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक बनेगी।

29 अक्टूबर को दिल्ली में होगी विशाल गुर्जर स्वाभिमान रैली। लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के शुभ अवसर पर 29 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली विशाल गुर्जर स्वाभिमान रैली को लेकर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी के नेतृत्व में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में रैली की तैयारियों, अधिक से अधिक समाजजनों की सहभागिता तथा कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। महासभा ने समाज के सभी लोगों से एकजुट होकर रैली को सफल बनाने का आह्वान किया है। आयोजकों ने कहा कि यह रैली समाज की एकता, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक बनेगी।

Morena Nagar, Morena | Aug 12, 2026

मुरैना आरटीओ बैरियर पर बाइक की प्रकृति  से कांवड़ सड़क पर गिर गई , दूसरी कावड़  24 घंटे में लाकर उसे व्यक्ति को  दी , जाने अनजाने में हुई गलती का  पश्चात्ताप किया।

मुरैना आरटीओ बैरियर पर बाइक की प्रकृति से कांवड़ सड़क पर गिर गई , दूसरी कावड़ 24 घंटे में लाकर उसे व्यक्ति को दी , जाने अनजाने में हुई गलती का पश्चात्ताप किया।

Morena Nagar, Morena | Aug 12, 2026

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बालिकाओं को किया जागरूक

बेटियां शिक्षित होंगी तो परिवार और समाज की प्रगति को मिलेगी नई दिशा

कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले में संचालित वन स्टॉप सेंटर की टीम द्वारा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत शासकीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय छात्रावास, मुरैना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई तथा उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

वन स्टॉप सेंटर की टीम ने बालिकाओं को वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं के साथ महिला हेल्पलाइन नंबर 181, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 तथा पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 की जानकारी दी। बालिकाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या, असुरक्षा या आवश्यकता की स्थिति में इन हेल्पलाइन सेवाओं के माध्यम से तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है।

कार्यक्रम में बालिकाओं को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो अधिनियम) तथा बाल विवाह के दुष्परिणामों के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि किशोरावस्था जीवन का महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील चरण है। इस दौरान बालिकाएं अपने भविष्य के लक्ष्य निर्धारित कर शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करें और अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करें। बालिकाओं को अपनी शिक्षा पूर्ण करने, उच्च शिक्षा प्राप्त करने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर बालिकाओं को मोबाइल फोन एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित, सजग एवं जिम्मेदार उपयोग के संबंध में भी जागरूक किया गया। उन्हें साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने तथा किसी अनजान व्यक्ति से व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करने की समझाइश दी गई। साथ ही सोशल मीडिया के उपयोग में सावधानी बरतने और अपने अध्ययन एवं भविष्य के लक्ष्यों को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में कहा गया कि शिक्षा व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त माध्यम है। शिक्षित और आत्मनिर्भर बेटियां न केवल अपने परिवार का गौरव बढ़ाती हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। उन्हें समान अवसर, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बेटियां शिक्षित होंगी तो परिवार सशक्त होगा और परिवार सशक्त होगा तो समाज एवं राष्ट्र प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेगा।

कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक एवं स्टाफ तथा शासकीय कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की अधीक्षिका श्रीमती उर्मिला सेमिल उपस्थित रहीं।

#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh #betibachaobetipadao

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बालिकाओं को किया जागरूक बेटियां शिक्षित होंगी तो परिवार और समाज की प्रगति को मिलेगी नई दिशा कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले में संचालित वन स्टॉप सेंटर की टीम द्वारा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत शासकीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय छात्रावास, मुरैना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई तथा उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। वन स्टॉप सेंटर की टीम ने बालिकाओं को वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं के साथ महिला हेल्पलाइन नंबर 181, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 तथा पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 की जानकारी दी। बालिकाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या, असुरक्षा या आवश्यकता की स्थिति में इन हेल्पलाइन सेवाओं के माध्यम से तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम में बालिकाओं को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो अधिनियम) तथा बाल विवाह के दुष्परिणामों के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि किशोरावस्था जीवन का महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील चरण है। इस दौरान बालिकाएं अपने भविष्य के लक्ष्य निर्धारित कर शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करें और अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करें। बालिकाओं को अपनी शिक्षा पूर्ण करने, उच्च शिक्षा प्राप्त करने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं को मोबाइल फोन एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित, सजग एवं जिम्मेदार उपयोग के संबंध में भी जागरूक किया गया। उन्हें साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने तथा किसी अनजान व्यक्ति से व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करने की समझाइश दी गई। साथ ही सोशल मीडिया के उपयोग में सावधानी बरतने और अपने अध्ययन एवं भविष्य के लक्ष्यों को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में कहा गया कि शिक्षा व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त माध्यम है। शिक्षित और आत्मनिर्भर बेटियां न केवल अपने परिवार का गौरव बढ़ाती हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। उन्हें समान अवसर, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बेटियां शिक्षित होंगी तो परिवार सशक्त होगा और परिवार सशक्त होगा तो समाज एवं राष्ट्र प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक एवं स्टाफ तथा शासकीय कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की अधीक्षिका श्रीमती उर्मिला सेमिल उपस्थित रहीं। #JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh #betibachaobetipadao

Morena, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026