29 अक्टूबर को दिल्ली में होगी विशाल गुर्जर स्वाभिमान रैली।
लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के शुभ अवसर पर 29 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली विशाल गुर्जर स्वाभिमान रैली को लेकर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी के नेतृत्व में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में रैली की तैयारियों, अधिक से अधिक समाजजनों की सहभागिता तथा कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। महासभा ने समाज के सभी लोगों से एकजुट होकर रैली को सफल बनाने का आह्वान किया है।
आयोजकों ने कहा कि यह रैली समाज की एकता, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक बनेगी।