कौंच: कोंच कोतवाली में एसपी ने किया औचक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण और लंबित विवेचनाओं के निस्तारण को लेकर की समीक्षा बैठक
Konch, Jalaun | Jun 25, 2026 एसपी विनय कुमार सिंह ने बुधवार देर रात 9 बजे कोंच कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय अभिलेख, एचएस इंडेक्स, हवालात, मिशन शक्ति केंद्र, महिला एवं साइबर हेल्प डेस्क तथा मैस की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अपराध समीक्षा में एसपी ने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और अभिलेखों के बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए।