सरधना: शराबी पति ने की पत्नी से मारपीट। पीड़ित पत्नी ने दी थाने पर नामजद तहरीर। गंज बाजार का मामला
सरधना नगर के गंज बाजार में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की जिसमें पत्नी घायल हो गई। गुस्साए पति ने पत्नी का मोबाइल भी जमीन पर पटक कर तोड़फोड़ दिया। इसके बाद पत्नी ने थाना पहुंचकर पति वह अन्य दो के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता सरिता को कार्रवाई का आश्वासन दिया है