सरधना: चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे और कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार। भेजें जेल। गांव पांचली मार्ग हर्रा कस्बे से हुई गिरफ्तारी
सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा के पांचली मार्ग पर पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा उनके कब्जे से दो तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की है।