सरधना: दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट। घायल युवक पहुंचा थाने दी तहरीर। गांव नवाब गढ़ी का मामला
सरधना थाना क्षेत्र के नवाब गढ़ी गांव में मामूली बात पर बड़े भाई ने अपने सालों के साथ मिलकर छोटे भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। घायल युवक ने थाने पहुंचकर एक महिला सहित दबंगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराते हुए उसको कार्रवाई का आश्वासन दिया है।