सरधना: पशुओं के लिए भंडारण की गई पुआल में लगी आग। मुश्किल से आग पर पाया काबू। खिवाई कस्बे का मामला
सुरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई में डेयरी के बाहर पशुओं के लिए भंडारण की गई पुआल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने से लगभग तीन लाख रुपए कीमत की पुआल जलकर राख हो गई। सोने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बा मुश्किल आग पर काबू पाया।सूचना देने के बाद भी तहसील से कोई अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा है।