सरधना: सरधना बार एसोसिएशन अध्यक्ष से व्हाट्सएप कॉल परठगों ने मांगे 50 हजार। पुत्र को बताया हत्या आरोपी। पुलिस जांच में जुटी
सरधना तहसील के बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप त्यागी को व्हाट्सएप कॉल कर ठगों ने 50 हजार रुपए मांगे। उनके बेटे को हत्या के आप में गिरफ्तार करने का झांसा दिया गया तथा छोड़ने की एवज में पचास हजार रुपए की मांग की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप त्यागी ने थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी तथा अज्ञात ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।