पीपलखूंट: मारपीट कर शिक्षक को घायल करने के मामले में तीन माह से फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार
पीपलखूंट पुलिस ने शिक्षक के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन माह से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्रसिंह जोधा तथा पुलिस उप अधीक्षक वृत्त पीपलखूंट सुनील जाखड़ के मार्गदर्शन में की गई। थानाधिकारी पीपलखूंट छबीलाल के ने