सीकर: गोकुलपुरा थाने में महिला ने मारपीट करने का मामला कराया दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
Sikar, Sikar | Mar 21, 2024 सीकर के गोकुलपुरा थाने में आज एक महिला ने अपने घर के पड़ोस में रहने वाली 2 महिलाओं पर मारपीट करने का आरोप लगते हुए मुकदमा थाने में दर्ज कराया गया है। गोकुलपुरा गांव की रहने वाली महिला तारामणि ने संपत्ति विवाद को लेकर पड़ोस में रहने वाली दो महिलाओं पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।