सीकर: गोवंश हत्या के विरोध में हिंदू संगठनों का कोतवाली थाने पर प्रदर्शन, पुलिस ने गोवंश हत्या मामले में 3 लोगों को किया डिटेन
Sikar, Sikar | Mar 21, 2024 जगमालपुरा पशु मंडी में गोवंश की हत्या करने के विरोध में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पुलिस थाने में प्रदर्शन किया। सीआई विक्रांत शर्मा ने बताया कि फतेहपुर रोड पर गोवंश की हत्या करने की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक पूछताछ के लिए तीन लोगों को डिटेन किया गया है।