घिरोर: औछा में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले दो मनचलों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा और कार्रवाई की मांग की
औछा क्षेत्र के लखौरा रोड पर पढ़ाई करने जा रही छात्राओं से अश्लीलता और छेड़छाड़ करने वाले दो सिरफिरों को ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ा बताया जा रहा है कि औछा कस्बा से रोजाना लखौरा रोड से होकर छात्राएं स्कूल कॉलेज पढ़ने जाती हैं बुधवार को भी जब दोनों युवक छात्राओं के साथ अश्लीलता हरकत कर रहे थे तभी छात्राओं के शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच गई