कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए अजय कुमार पुत्र प्रभुनाथ राय निवासी उतरावल को डड़वा नहर के पास से 1.3 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे के नेतृत्व में की गई।