नवाबगंज: गंगवार कॉलोनी के बीएससी छात्र ने पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाकर दी जान, उठाया खौफनाक कदम
नवाबगंज में एक बीएससी छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आरोप लगाया है कि छात्र का अपनी ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा था। मृतक की पहचान नवाबगंज नगर के मोहल्ला गंगवार कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय विकास, पुत्र केवल सिंह, के रूप में हुई है। विकास बीएससी का छात्र था और उसकी शादी इसी साल 21 फरवरी को हुई थी।