गंगरार: चित्तौड़गढ़ में वारंटी पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, मुलजिम को छुड़ाकर फरार किया
रविवार शाम माल का खेड़ा गांव में स्थायी वारंटी पकड़ने गई सदास थाना पुलिस पर ग्रामीणों ने लाठियों से हमला कर दिया। पुलिस टीम आधी अधूरी तैयारी के साथ पहुंची थी। लोगों ने घेरकर वारंटी को पुलिस के कब्जे से छुड़ा लिया, जिससे मुलजिम फरार हो गया। हमले में दो सिपाही घायल हो गए।