गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के शुभम कुमार ने JEE Main सेशन 2 में 100 पर्सेंटाइल लाकर रचा इतिहास, बने बिहार टॉपर
गया के नादरागंज ब्राह्मणी घाट के रहने वाले छात्र शुभम कुमार में JEE Main परीक्षा में इतिहास रचा है।बिहार टॉपर बनकर गया जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस बड़ी सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। शुभम के पिता और दादा ने उनकी उपलब्धि पर गर्व जताते हुए मंगलवार की सुबह 11 बजे बताया कि बचपन से ही वह पढ़ाई में मेधावी रहे हैं।