राजपुर: नाली निर्माण की ऊंचाई को लेकर गहराया विवाद, शहरवासियों ने किया हाईवे जाम
बलरामपुर जिले के राजपुर से गुजरने वाली नेशनल हाईवे 343 पर सड़क निर्माण से पहले नाली निर्माण को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। नाली की ऊंचाई को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराज़गी है। आज एक बार फिर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा और उन्होंने मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। राजपुर शहर में नेशनल हाईवे 343 के निर्माण से पहले बनाई जा रही नालियों को लेकर विवाद थमन