मंझनपुर: एसपी ऑफिस शिकायत करने पहुंची महिला ने पड़ोसी पर लगाया आरोप, कहा- पहले घर आकर दी धमकी फिर बेटे को कर दिया गायब
एसपी ऑफिस शिकायत करने पाल चौराहा मंझनपुर की रहने वाली रेनू तिवारी पत्नी प्रकाश तिवारी सोमवार दोपहर पहुंची थी। पत्र देकर उन्होंने बताया कि 10 जुलाई रात 11 बजे पड़ोसी धीरज शुक्ला उनके घर आया और धमकी दी थी कि उसके 13 वर्षीय बेटे ओम तिवारी को गायब करके मार देगा।पीड़िता ने कहा उसका बेटा कुछ देर बाद गायब हो गया।पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया, न्याय मांगा है।