निंबाहेड़ा उपखंड के सतखंडा ग्राम में माली समाज द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अशोक नवलखा रहे, जबकि अध्यक्षता पूर्व जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान बगदीराम धाकड़ उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।