सरदारशहर: कालुसर गांव में पाइपलाइन के जगह-जगह लीकेज से सड़कों पर भरा पानी, ग्रामीण हो रहे परेशान
सरदारशहर के कालूसर गांव की सड़कों पर आपणी योजना की पाइपलाइन जगह-जगह से लीकेज होने के कारण मुख्य सड़कों पर गंदा पानी भरा हुआ है, जिसके कारण आने-जाने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इसके बारे में पीएचईडी विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। पीएचईडी विभाग का कहना है कि जहां से पाइपलाइन लीकेज है उसको जल्द ठीक करवाया जाएगा।