सिंघवारा: पर्वों को लेकर पुलिस सतर्क: ईद, रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा के मद्देनज़र थानों में शांति समिति की बैठक, डीजे पर प्रतिबंध
हायाघाट थानाध्यक्ष द्वारा गायत्री मंदिर के पास, पतोर थानाध्यक्ष द्वारा थाना परिसर में, एपीएम थानाध्यक्ष द्वारा महारानी लक्ष्मीपुर देवरी मंदिर परिसर में, मनीगाछी थानाध्यक्ष एवं कोतवाली थानाध्यक्ष द्वारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य, ग्रामीण एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।