सारठ: बसहाटांड़ पंचायत के मुखिया रणधीर कु. राय के साथ मारपीट व छिनतई का आरोप, पथरड्डा ओपी में 7 नामजद के विरुद्ध मामला दर्ज
बसहाटांड़ पंचायत के मुखिया रणधीर कु. राय के साथ मारपीट व छिनतई को लेकर शुक्रवार दोपहर 3 बजे पथरड्डा ओपी में 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। मामले में मुखिया के गांव असहना के ही 7 लोगों पर बीती रात 9 बजे मुखिया के साथ गाली-गलौज, बेरहमी से मारपीट व सोने की चेन छिनतई करके, जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई की बात कह रही है।