गुन्नौर: चोर ने बाइक के साथ इंस्टाग्राम पर की पोस्ट, गुन्नौर कोतवाली पुलिस ने बाइक स्वामी की तहरीर पर की रिपोर्ट दर्ज
गुन्नौर तहसील परिसर से बाइक चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। चोरी के बाद आरोपी ने खुद ही बाइक की फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इंस्टाग्राम पर डाल दी। जिससे उसकी पहचान उजागर हो गई। जुनावई थाना क्षेत्र के गांव लावर निवासी विजय कुमार ने बताया कि 16 मार्च को वह एसआईआर कार्य के सिलसिले में तहसील गुन्नौर में आया था।