आरोन: मुंडरा खुर्द गांव में शिकायत पर प्रशासन की टीम ने नाले पर किया अतिक्रमण को हटाया पानी की निकासी कराई चालू
Aron, Guna | Jul 17, 2024 आरोन तहसील के मुंडरा खुर्द गांव में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की। एसडीएम विकास कुमार आनंद ने बताया, तहसील स्तरीय जनसुनवाई में गांव की हरिजन बस्ती के लोगों ने नाली पर कब्जा कर पानी रोकने के शिकायत की थी। पटवारी, गिरदावर, उपयंत्री, पंचायत सचिव सरपंच के साथ प्रशासन की टीम ने नाली पर किया अतिक्रमण को हटाकर पानी निकासी चालू कराई है।