आरोन: घोसी मोहल्ला में राजस्व और नगर पालिका की टीम ने हटाया अवैध अतिक्रमण
Aron, Guna | Jul 16, 2024 आरोन के घोसी मोहल्ला में नगर परिषद और राजस्व विभाग की टीम ने अवैध अतिक्रमण हटाया है। 16 जुलाई को नायब तहसीलदार हरिओम पचोरी, CMO दिनेश सोनी, विद्युत विभाग के पुष्पराज सिंह ने बताया, 200 केवी ट्रांसफार्मर की सुरक्षा जली को काटकर ललित घोसी ने कालम और चबूतरे का निर्माण कर लिया था। मामला संज्ञान में आने पर अतिक्रमण हटाया। विद्युत विभाग ने वैधानिक कार्यवाही की।