आरोन: गणेश्वरी मोहल्ला आरोन में धनिया की बोरी चोरी करते चोर को मकान मालिक ने रंगे हाथों पकड़ा, सीसीटीवी फुटेज आए सामने
Aron, Guna | Jul 16, 2024 आरोन नगर के गणेश्वरी मोहल्ला में फरियादी राम भरोसा शर्मा ने घर में धनिया की बोरी चोरी करते एक चोर को रंगे हाथों पकड़ा है। चोर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है। घटना 16 जुलाई की सुबह 4 बजे से 4:30 बजे की बताई गई है। रंगे हाथों पकड़े चोर को फरियादी राम भरोसा शर्मा ने आरोप थाना पुलिस के सुपुर्द करते हुए कार्यवाही की मांग की है।