आरोन: ओझा धर्मशाला आरोन में देवर की शादी में आई महिला ने ससुर पर धक्के मार कर निकालने के लगाए आरोप, थाना में मामला हुआ दर्ज
Aron, Guna | Jul 14, 2024 आरोन नगर में ओझा धर्मशाला में देवर की शादी में आई फरियादी महिला सुरेखा पत्नी सोनू ओझा पुत्री मुन्ना लाल ओझा निवासी रामपुर ने ससुर पर धक्के मार कर शादी से बाहर निकालने के आरोप लगाए है। शिकायत में आरोन थाना पुलिस को बताया, अपनी मां और पिता के साथ देवर राजू ओझा की शादी में आई थी। ससुर ने गालिया दी, शादी से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।