आरोन: वार्ड क्रमांक 9 काली माता मंदिर में हुई चोरी, दान पेटी का ताला तोड़कर नगदी ले गए चोर, पुजारी ने थाना में की शिकायत
Aron, Guna | Jul 15, 2024 आरोन थाना क्षेत्र में नगर के वार्ड क्रमांक 9 काली माता मंदिर में बीती रात चोरी हो गई। मंदिर के पुजारी ने आरोन थाना में दिए लिखित शिकायती आवेदन में पुलिस को बताया, बीती रात अज्ञात चोर वार्ड 9 काली माता मंदिर में दान पेटी के ताले तोड़कर नगदी चुरा ले गए। पुजारी के शिकायती आवेदन पर पुलिस ने मामला जांच में लिया है।