आरोन: तहसील कार्यालय आरोन में किसानों की मांग और समस्याओं को लेकर ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने तहसीलदार को दिया ज्ञापन
Aron, Guna | Jul 15, 2024 आरोन तहसील कार्यालय में 15 जुलाई को ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने किसने की मांग और समस्याओं को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन दिया है। ब्लॉक कमेटी सदस्य अजय पाल यादव ने कहा, किसानों को पर्याप्त खाद नहीं मिल रहा। बाजार में व्यापारियों पर खाद अधिक रेट में बेचने के आरोप लगाए। वहीं खरीफ फसल में इस्तेमाल होने वाले कीटनाशक की प्रमाणिकता जांच कराने मांग की।