कासगंज: प्राथमिक विद्यालय तरौरा में पोषण पखवाड़ा और गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया
कासगंज के सोरों गेट स्थित प्राथमिक विद्यालय तरौरा में पोषण पखवाड़ा और गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को पोषण तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीडीपीओ मालती यादव उपस्थित रहीं। उन्होंने संतुलित आहार के महत्व पर प्रकाश डाला।