आत्मनिर्भर दीदियां, विकसित भारत की मजबूत शक्ति।
बिहान अंतर्गत आयोजित "दीदी के गोठ" वार्षिकोत्सव में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय वर्चुअल माध्यम से जुड़े और स्व-सहायता समूहों की महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में महिलाओं की प्रेरक सफलता की कहानियां साझा की गईं, उत्कृष्ट दीदियों का सम्मान हुआ तथा स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही।
बिलासपुर में बिहान से जुड़कर 73 हजार से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। प्रशिक्षण, उद्यमिता, ब्रांडिंग और बेहतर बाजार से जुड़ाव के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी जा रही है।
#Bihan #DidiKeGoth #LakhpatiDidi #WomenEmpowerment #SelfHelpGroups Bilaspur Chhattisgarh
134 views | Bilaspur, Chhattisgarh | Jul 10, 2026