हायाघाट: हायाघाट बाजार से दिनदहाड़े बाइक चोरी, बैंक से आए युवक की बाइक 10 मिनट में गायब, CCTV में दिखा चोर
हायाघाट बाजार में बाइक चोरी की घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। अकराहा गांव निवासी रंजन कुमार की बाइक दिनदहाड़े चोरी हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रंजन कुमार बैंक के काम से हायाघाट बाजार पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बाइक बैंक के बगल में स्थित एक निजी स्कूल के सामने खड़ी की और करीब 10 मिनट के लिए बैंक के अंदर चले गए।