बहराइच: मटेरा गांव में खेत में चप्पल लेने गए किशोर पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला, लखनऊ किया गया रेफर
बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के मौजा रखौना गांव के पास मटेरा गांव में एक दर्दनाक घटना घटी। नूरुद्दीन कमहरीया गांव का रहने वाला है। अपने खेत में धान लगाने गया था, जहां वह अपनी चप्पल भूल गया था। जब वह अपनी चप्पल लेने वापस आया तो कुत्तों के एक झुंड ने उस पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। सीएमएस ने बताया हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।