बांदा में नवरात्रि पर शक्ति का पहरा: डीआईजी ने किया पैदल गश्त, बोले - 10 दिन तक चलेगा मिशन शक्ति*
*बांदा।* शारदीय नवरात्रि के पहले दिन डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र एस राजेश ने बांदा शहर में सुरक्षा व्यवस्था परखी। एसपी सहित पूरी टीम के साथ उन्होंने चौक बाजार, काली माता मंदिर और महेश्वरी देवी मंदिर के आसपास पैदल गश्त की।
आज नवरात्रि का पहला दिन है। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत हम लोग अपनी पूरी टीम के साथ पुराना बाजार, काली माता मंदिर और महेश्वरी देवी मंदिर का आसपास पैदल गस्त कर रहे हैं। ये कार्यक्रम अगले 10 दिन तक चलेगा। माननीय मुख्यमंत्री जी का उद्देश्य है कि महिलाओं को करियर काउंसलिंग, ट्रैफिक संबंधी जानकारी और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाए।"
उन्होंने बताया कि आज रविवार होने से मंदिरों में भीड़ थोड़ी कम है, लेकिन पुलिस ने सभी प्रमुख मंदिरों पर पहले से ही ड्यूटी लगा रखी है। पैदल गश्त का मकसद यह जानना भी था कि मार्केट में महिलाओं को कहां-कहां क्या समस्या हो रही है।
*महिला पुलिस की जगह-जगह तैनाती*
डीआईजी ने सख्त निर्देश दिए कि नवरात्रि के दौरान किसी भी महिला के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए भीड़-भाड़ वाले इलाकों में महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की गई है।
पूरे जागरूकता अभियान की कमान *क्षेत्राधिकारी सदर* को दी गई है। आने वाले दिनों में स्कूल, कॉलेज और मंदिर परिसरों में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
Atarra, Banda | Oct 11, 2026