सिकंंदराबाद: सिकंदराबाद पुलिस ने 60 मामलों में जब्त किए गए 109.32 किलोग्राम अवैध डोडा और अन्य मादक पदार्थों को किया नष्ट
जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने 60 मामलों में जब्त किए गए 109.32 किलोग्राम अवैध डोडा और अन्य मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया। इन मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपये थी।यह विनिष्टीकरण सिकंदराबाद के जोखाबाद स्थित मिल्क फैक्ट्री में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में किया गया।