बिंद: नौरंगा गांव से 4 लीटर देसी शराब के साथ कारोबारी महिला गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
Bind, Nalanda | Oct 7, 2024 बिंद थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव से रविवार की शाम करीब 6 बजे 4 लीटर देसी शराब के साथ कारोबारी महिला को बिंद पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस संबंध में थानाप्रभारी रौशन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कारोबारी महिला को 4 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार महिला की पहचान बिनोद पासवान की पत्नी गीता देवी के रूप में की गई है.