बिंद: लालू बिगहा गांव के ईपीडीएस डीलर पर लगा प्रति लाभार्थी आधा किलो कम अनाज देने का आरोप
Bind, Nalanda | Oct 6, 2024 बिंद प्रखंड के लालू बिगहा गांव में ईपीडीए डीलर की मनमानी से उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ताओं में शंभू प्रसाद, मुन्ना राम ने कहा की डीलर कृष्णदेव प्रसाद राशन वित्तरण के दौरान प्रति लाभार्थी से आधा किलो राशन में कटौती करता है। जब लाभार्थी इसका विरोध करता है तो कहता है लेना है तो लो नहीं तो दूसरे जगह जाकर लो। यही नहीं उपभोक्ताओं ने कहा की कटौती तो करता ही है।