गायघाट: गायघाट में अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ होगी कार्रवाई, औचक निरीक्षण का लिया गया निर्णय
मुजफ्फरपुर जिले की गायघाट प्रखंड मुख्यालय के आसपास संचालित नर्सिंग होम को लेकर रोगी कल्याण समिति ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ गुरुवार दोपहर करीब एक बजे में बैठक की। रोगी कल्याण समिति के जदयू प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह, कोपिंद्र पटेल समेत अन्य सदस्यों ने प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी से क्षेत्र में संचालित निजी अस्पतालों की सूची मांगा।