सुजानगढ़: सुजानगढ़ में चोरों का तांडव, एक रात में तीन घरों को बनाया निशाना
शहर में चोरों ने एक ही रात में तीन जगह वारदात कर दहशत फैला दी। बीदासर प्रधान व भाजपा नेता संतोष मेघवाल के घर के ताले तोड़े गए, लेकिन कुछ चोरी नहीं हुआ। चरला बास में किरायेदार रामसिंह के घर से चांदी के बर्तन और 8-10 हजार रुपये नकद ले गए। इंद्रगिरि आश्रम के पास ओमप्रकाश पारीक के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।