सिरसागंज: दहेज हत्या के आरोपी पर शिकंजा, नसीरपुर पुलिस ने करनपुर पुलिया अंडरपास से वांछित अभियुक्त को दबोचा
फिरोजाबाद जनपद में महिला संबंधित अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना नसीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने सोमवार को दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान रामभरत पुत्र श्रीनाथ, निवासी ग्राम असरावली थाना नसीरपुर के रूप में हुई है।