माकड़ी: पूर्व मंत्री मोहन मरकाम माकड़ी के आयोजित शादी समारोह में शामिल हुए, नवविवाहितों को दिया आशीर्वाद
ग्राम पंचायत माकड़ी देहारी पारा में रविवार को आयोजित पारंपरिक एवं उत्साहपूर्ण विवाह समारोह में पूर्व मंत्री मोहन मरकाम जी विशेष रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने श्रीराम नेताम एवं उनकी बहन के विवाह कार्यक्रम में पहुंचकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया और उनके सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की।