मुंगावली: मल्हारगढ़ रोड से 35 वर्षीय विवाहिता लापता, पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की
मुंगावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मल्हारगढ़ रोड़ से एक 35 वर्षीय विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार मुंगावली निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति ने रविवार को शाम लगभग 6 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि रविवार को सुबह लगभग 11 बजे उसकी 35 वर्षीय पत्नी घर से बिना बताये कहीं चली गई है।