चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ के बस्सी की खानिया बस्ती में मदरसे और सामुदायिक भवन को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ हिंसक संघर्ष
चित्तौड़गढ़ के बस्सी की खानिया बस्ती में मदरसे और सामुदायिक भवन को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष हो गया। तलवार, लकड़ी, ईंट और पत्थर चले, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हुए। सूचना पर बस्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हल्का बल प्रयोग कर स्थिति संभाली। थाना प्रभारी चंपा राम मेघवाल ने बताया कि 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है।