बड़गांव: पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का 9 मई को प्रस्तावित उदयपुर दौरा रद्द
भारत द्वारा पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक के मद्देनजर पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का 9 मई का प्रस्तावित उदयपुर दौरा रद्द कर दिया गया है। भाजपा नेता अतुल चंडालिया ने बुधवार शाम 6:30 जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए राज्यपाल ने अपना दौरा स्थगित किया है।