निज़ामाबाद: नहरों में पानी न होने से धान की रोपाई प्रभावित, किसान नेताओं ने प्रशासन से शीघ्र जलापूर्ति की मांग की
सोशलिस्ट किसान सभा एवं पूर्वांचल किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने किसान नेता राजीव यादव के नेतृत्व में गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे निजामाबाद क्षेत्र की मुख्य नहरों एवं उनकी शाखाओं का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान अधिकांश नहरें सूखी मिलीं, जिससे क्षेत्र में धान की रोपाई प्रभावित हो रही है किसान नेता राजीव यादव ने कहा है।