अकलतरा: नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई
दरअसल, थाना क्षेत्र की पीड़िता ने बताया था कि 3 सितंबर की रात को मेडिकल स्टोर से दवाई लेकर आ रही थी। इसी दौरान रास्ते मे अविनाश कंवर पीछे से आकर छेड़छाड़ करने लगा। चिल्लाने पर युवक मौके से भाग गया था। फिर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच जुटी थी। अकलतरा पुलिस ने कोटगढ़ गांव से आरोपी अविनाश कंवर को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।