पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र की पीड़िता ने बताया कि वह घर में अकेली थी। उसी समय आरोपी दुर्गेश रागड़े घर के अंदर घुसकर छेड़छाड़ करने लगा, जिसे मना करने पर उसके साथ मारपीट की। चिल्लाने पर आरोपी दुर्गेश रागड़े भाग गया था। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। अकलतरा पुलिस ने संजय नगर से आरोपी दुर्गेश रागड़े को गिरफ़्तार किया है।