बरेली: हजियापुर में लगा निशुल्क मेडिकल कैंप, सैकड़ों लोगों को मिला मुफ्त इलाज: डॉक्टर सबीन एहसन ने दी जानकारी
बरेली के हजियापुर क्षेत्र में आज बीइंग अलाइव फाउंडेशन और नगर निगम बरेली के संयुक्त तत्वावधान में एक निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और मुफ्त दवाइयों का लाभ उठाया। मेडिकल कैंप में डॉक्टरों की टीम ने लोगों का ब्लड प्रेशर, शुगर समेत कई जरूरी जांचें कीं और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी