बिलासपुर: राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने बिलासपुर में अंबेडकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी
मंगलवार को सुबह दस बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135 वीं जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने बिलासपुर नगर स्थित अंबेडकर पार्क पहुँचकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने संविधान निर्माता को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके संघर्षपूर्ण जीवन और सामाजिक न्याय के प्रति उनके समर्पण को याद किया।