हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन पर रिश्वतखोरी का आरोप, ठेकेदारों ने किया धरना प्रदर्शन
सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता (एक्सईएन) अनिल अग्रवाल पर बिल भुगतान के एवज में रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप लगाते हुए जिले के दर्जनों ठेकेदारों ने बुधवार को संयुक्त ठेकेदार महासंघ की अगुवाई में एक्सईएन कार्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। ठेकेदारों ने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा स्वीकृत कार्यों का भुगतान बिना रिश्वत के नहीं किया जा रहा है।